Politics

Politics

नोटबंदी दानवी कृत्य : ममता

by admin on Tue, 11/07/2017 - 19:27

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की। ममता ने नोटबंदी को दानवी कार्य बताया और सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा निहित स्वार्थो के लिए काले धन को बदलकर सफेद करने के लिए नोटबंदी लागू करने का आरोप लगाया।

ममता बनर्जी ने सोमवार को नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन में अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर को बदलकर काला कर दिया।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने अपने पार्टी नेताओं को नोटबंदी के खिलाफ इसकी पहली वर्षगांठ पर मंगलवार को 'ब्लैक डे' मनाने का निर्देश दिया।

हेमन्‍त सरकार के दो साल: अबुआ दिशोम अबुआ राज कायम करने में विफल - सालखन 

by admin on Wed, 12/29/2021 - 18:27

रांची/जमशेदपुर: पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है, हेमंत सरकार को दो वर्ष हो गए। मगर अब तक इसने "अबुआ दिशोम अबुआ राज" को स्थापित करने की बजाय विस्थापित करने का काम किया है। अतएव सेंगेल हेमंत सरकार का विरोध करती है। किसी भी राज्य और राष्ट्र की पहचान उसकी भाषा- संस्कृति और नागरिकों के जातिगत पहचान से बनती है। यही स्थानीयता, राष्ट्रीयता/ उप राष्ट्रीयता आदि का मूल आधार बिंदु है। भारतीय संविधान के मूल अधिकारों के अनुच्छेदों ने इसको स्थापित किया है। जिसे नवगठित झारखंड प्रदेश को अबतक स्थापित कर लेना चाहिए था। मगर सभी सरकारों ने इसको विफल किया है और निजी स्वार्थों हेतु केवल रू

'द पीपुल्स लीडर' पुस्तक सभी के लिए प्रेरणास्रोत : हेमन्‍त सोरेन

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं विधान सभा अध्यक्ष  रबीन्द्र नाथ महतो ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में राज्य के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक  सरयू राय की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'द पीपुल्स लीडर' का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक  सरयू राय परिचय के मोहताज नही हैं। काफी समय से इनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में  सरयू राय के सुझावों और विचारों से मैं हमेशा प्रभावित हुआ हूं। मुझे लगता है कि मैं ही नहीं बल्कि बहुत सारे लोग इनके विचारों से प्रभावित होंगे। एक अच्छे लेखक एवं एक अच्छे राजनी

हेमन्‍त सरकार की सरना धर्म कोड व सीएनटी/एसपीटी ऐक्‍ट पर कार्रवाई आदिवासी विरोधी: सालखन मुर्मू

रांची/जमशेदपुर: आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने एक विज्ञप्ति जारी कर झारखंड की वर्तमान हेमन्‍त सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। मुर्मू कहते हैं, झारखंड सरकार द्वारा 4.6.2021 को TAC (आदिवासी सलाहकार परिषद) का संविधान बिरोधी  गठन करना तथा 11.11.2020 को झारखंड विधानसभा में पारित "सरना आदिवासी धर्म कोड" बिल को बिना राज्यपाल, झारखंड के अनुशंसा से केंद्र को भेजना अब गलत साबित हो रहा है। दोनों अहम मुद्दों के लिए हेमंत सरकार दोषी है। इसी प्रकार हेमंत सोरेन ने 23.3.2021 को शहरों के विस्तारीकरण के नाम पर लैंड पूल बिल पास कर सीएनटी/ एसपीटी कानून को तोड़ने का काम

कैसे थे कार्तिक बाबू : कार्तिक उरावं पर उनके निजी सचिव का एक पठनीय संस्‍मरण

स्‍वर्गीय कार्तिक उरावं के निजी सहायक रहे सुशील उरावं ने स्‍व. कार्तिक उरावं के साथ बिताये अपने समय पर एक संस्‍मरण लिखा है। एक जगह वह लिखते हैं.. कार्तिक बाबू '...1967 के लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी घोषित हुए। एम.पी बन | कर जनता की आवाज को राज्य एवं केंद्र सरकार, तक निश्चित रूप से पहुचाने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया। 1972 के लोक सभा, आम चुनाव में भी वे पुनः कांग्रेसी उम्मीदवार बनकर, भारी मतों से विजयी हुए।

कैप्टन अमरिंदर की दोस्त का ISI से क्या संबंध? अब पंजाब सरकार करेगी जांच

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाकिस्तानी महिला दोस्त अरूसा आलम  एक बार फिर चर्चा में  हैं। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि सरकार जांच करेगी कि अरूसा आलम के आईएसआई से संबंध हैं या नहीं।  रंधावा ने  कैप्टन अमरिंदर सिंह की  दोस्त और पाकिस्तानी पत्रकार आरूषा आलम पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रंधावा ने कहा कि आरूषा के आईएसआई से संबंध हो सकते हैं।  जिसकी जांच पंजाब सरकार की तरफ से गहराई से की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरूषा आलम के आईएसआई से संबंध की जांच के लिए पंजाब के डीजीपी को आदेश दिये जाएंगे। 

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने किया चुनावी प्रचार का शंखनाद, बीजेपी पर बोला हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। काशी से चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। वाराणसी में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने किसानों और गरीबों के साथ अन्याय के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकारों पर हमला बोला।

उन्होंने कहा, “दो साल पहले, सोनभद्र में भूमि विवाद में 13 आदिवासी मारे गए थे। इस मामले में सत्तारूढ़ भाजपा के कुछ नेता शामिल थे और लोगों ने कहा कि उन्हें न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। मैं वहां गई और पीड़ित परिवारों के लोगों ने कहा कि वह न्याय चाहते हैं।” 

चन्नी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, सुलह के बढ़े आसार

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री परगट सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत नागरा, पवन गोयल और पर्यवेक्षक हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक चन्नी और सिद्धू के बीच सुलह का फॉर्मूला तय हो गया है और जल्द ही प्रदेश कांग्रेस का गतिरोध जल्द दूर हो जाएगा। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने सिद्धू की कुछ मांगें मान ली हैं। उधर बैठक के बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 4 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

भवानीपुर में मतदान, ममता की प्रतिष्‍ठा दांव पर

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है, जहां ममता बनर्जी की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस सीट के दो लाख से ज्यादा मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी के लिए मतदान करेंगे। वहीं भवानीपुर के अलावा, आज पश्चिम बंगाल के समसेरगंज और जंगीरपुर और पिपली (ओडिशा) में भी उपचुनाव के लिए वोटिंग है। मतगणना 3 अक्टूबर को होगी। बता दें कि भवानीपुर सीट पर मुकाबला बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा की उम्मीदवार प्रियंका टिबरीवाल के बीच है।

एक साथ चुनाव कराने पर चर्चा तेज हो रही : मोदी

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने की संभावना से इनकार करने के कुछ दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि एक साथ चुनाव कराने पर चर्चा तेज हो रही है क्योंकि लोग इस पर अपने विचारों को साझा कर रहे हैं। 

मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 47वें संस्करण में कहा, "देश में केंद्र व राज्यों में एक साथ चुनाव कराने की चर्चा तेज हो रही है। लोग इसके समर्थन व खिलाफ में अपने विचारों को साझा कर रहे हैं। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है।"