Jharkhand

Jharkhand Subhead

डॉ मुन्‍डा ने क्‍यों कहा था? बिजनेसमैन की तरह बात करना हमारी विवशता है..

by admin on Tue, 01/03/2023 - 20:15

डॉ रामदयाल मुंडा का अंतिम दिनों का वह इंटरव्‍यू जो खूब चर्चा में रहा था.. 
यहां देखिये पूरा इंटरव्‍यू 10 मिनट का.. https://youtu.be/rx4t0y6bY_0

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने एकदिवसीय सम्मेलन में सरकार को दिया अल्‍टीमेटम 

by admin on Sat, 12/17/2022 - 20:43

रांची:  पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो ने कहा कि झारखंड राज्य खैरात में नही मिला है,इसके लिए कितने आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहूती दी है। झारखंड अलग राज्य की कल्पना आंदोलनकारियों की सोच थी और वर्षों लड़ाई लड़ने के बाद झारखंड राज्य का गठन किया गया। राज्य गठन के 22 वर्ष होने जा रहे है परन्तु आंदोलकारियों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय नही लिया जा सका है। आज आंदोलकारी पून: आंदोलन करने को विवश है। क्या इसी दिन के लिए लड़ाई लड़ी गई थी। आज इस मंच से सभी आंदोलकारियों को निर्णय लेना होगा कि सरकार हमारी मांगों पर गौर नही करती है तो बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहे। उक्त बातें उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि ब

झारखंड-बिहार के बीच पेंशन देनदारी का मामले पर होगी बैठक, अमित शाह रहेंगे मौजूद

by admin on Fri, 12/16/2022 - 17:52

रांची: कोलकाता में 17 दिसंबर को होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की बैठक में झारखंड-बिहार के बीच पेंशन की देनदारी विवाद का मामला एक बार फिर उठेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाली यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण है। झारखंड ने राज्य हित और अंतरराज्यीय सहयोग-मतभेद के कई अन्य मुद्दे उठाने की तैयारी की है। इनमें नक्सलवाद, पानी का बंटवारा जैसे विषय भी शामिल हैं। पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद में पांच राज्य बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड और सिक्किम शामिल हैं। यह बैठक पश्चिम बंगाल के राज्य सचिवालय नबान्न के सभागार में आयोजित होगी। मेजबान राज्य होने के नाते बैठक

टाटा दे रही है 1898 आदिवासी बालाओं को रोजगार, अर्जुन मुन्‍डा ने हरी झंडी दिखाई

by admin on Wed, 09/28/2022 - 09:18

रांची:  टाटा समूह की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए बदनाम झारखंड के खूंटी, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिले में स्पेशल रिक्रूटमेंट कैंप लगाकर 1898 लड़कियों को रोजगार देने का निर्णय लिया है। पहले बैच में चुनी गई 822 लड़कियों को मंगलवार को स्पेशल ट्रेन से रांची के हटिया स्टेशन से तमिलनाडु के हुसूर के लिए रवाना किया गया। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

झारखंड में स्‍थानीय नीति बनना ही चाहिए : सेंगेल अभियान

by admin on Mon, 08/22/2022 - 22:04

सेंगेल अभियान के अध्‍यक्ष और पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा कि झारखंड में स्थानीयता नीति बने। यह ठीक है। क्योंकि बाकी सभी राज्यों में यह लागू है। अनुच्छेद 19(3) के तहत यह संविधानसम्मत भी है।  इसीलिए मान्य झारखंड हाई कोर्ट ने जब 27 नवंबर 2002 को खतियान आधारित स्थानीयता नीति को खारिज किया था तो उसने स्थानीय भाषा संस्कृति को आधार बनाकर स्थानीयता को पुन: परिभाषित करने का निर्देश भी दिया था। 

आदिवासी दिवस को संकल्‍प दिवस के तौर पर मनाया सेंगेल अभियान ने

by admin on Tue, 08/09/2022 - 22:13

रांची/जमशेदपुर: विश्‍व आदिवासी दिवस पूरे झारखंड में जोश खरोश के साथ मनाया गया। पटमदा और बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय में आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रखंड नेताओं/ कार्यकर्ताओं के साथ अध्‍यक्ष सालखन मूर्मू भी जुलूस में शामिल हुए। साथ में उनकी पत्नी सुमित्रा मुर्मू भी थीं। पटमदा में शहीद तिलका मुर्मू के मूर्ति में माला अर्पण के बाद बाजार में नारेबाजी करते हुए रैली निकाला गया। 

मंजु उरांव के खिलाफ समाज का तुगलकी फरमान स्‍वीकार्य नहीं, विरोध होगा : सेंगेल

by admin on Thu, 08/04/2022 - 21:18

आदिवासी महिला मंजू उरांव (गुमला जिला) को  ट्रैक्टर से खेती करने के एवज में गांव वालों ने अंधविश्वास के आधार पर उनको ट्रैक्टर चलाने से मना किया, जुर्माना लगाया और बात नहीं मानने पर सामाजिक बहिष्कार करने का एकतरफा तुगलकी फरमान जारी किया है। जो संविधान कानून के खिलाफ है। स्त्री पुरुष की बराबरी के दर्जे के खिलाफ है और बिल्कुल एक अंधविश्वास वाला फरमान है। गलत है। आदिवासी सेंगेल अभियान, जिला पुलिस- प्रशासन और प्रदेश की सरकार से अविलंब मंजू उरांव को सुरक्षा और न्याय प्रदान करने की मांग करता है। बल्कि  उनको उनकी खेती और कृषि के विकास के लिए प्रोत्साहन और पूर्ण सहयोग भी सरकार को प्रदान करना चाहिए और

सरना धर्म कोड और द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में सेंगेल का दिल्‍ली में प्रदर्शन

रांची/दिल्‍ली: दिल्ली के जंतर मंतर में 30 जून 2022 को आदिवासी सेंगेल (सशक्तिकरण) अभियान द्वारा आदिवासियों के प्रकृति पूजा धर्म - "सरना धर्म" की मान्यता हेतु धरनाप्रदर्शन किया गया। भारी बारिश के बावजूद प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक झारखंड ,बंगाल, उड़ीसा, असम, बिहार आदि से सेंगेल के नेता/ कार्यकर्ता लगभग एक हजार की संख्या में "सरना धर्म कोड देना होगा" की नारेबाजी करते हुए डटे रहे। धरना- प्रदर्शन में भीगते हुए सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद    सालखन मुर्मू ने सब को संबोधित किया।

सालखन ने रांची प्रशासन के खिलाफ राज्‍यपाल से शिकायत की

सेंगेल अभियान के अध्‍यक्ष व पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने रांची प्रशासन पर पक्षपात पूर्ण रवैया का आरोप लगाते हुए रांची के एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश के राज्‍यपाल को पत्र लिखकर शिकायत की है और गंभीर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में मांग की गई है: 

1)         कृपया आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा आपको प्रेषित 5 मई 2022 के पत्र का अवलोकन करें। जो संलग्न है। हमलोग 02.05.2022 को आपसे भेंट कर इस मामले पर आपको ज्ञापन पत्र प्रदान करना चाहते थे मगर आप आउट ऑफ स्टेशन थे।

स्कूली मध्याह्न भोजन में रोजाना एक अंडा शामिल हो : अर्थशास्त्री  डॉ ज्यां  द्रेज

by admin on Fri, 06/10/2022 - 12:11

रांची: झारखंड के स्कू‍ली बच्चों के स्‍वास्‍थ्‍य और शिक्षा को लेकर जानेमाने अ‍र्थशास्त्री  डॉ ज्यां द्रेज ने चिंता जाहिर की है। डॉ द्रेज ने झारखंड के वित्त् मंत्री को ए‍क पत्र लिखकर इस ओर ध्यान दिलाया है। पत्र में उन्हों ने बताया है कि झारखंड के बच्चे दुनिया भर में सबसे अधिक कुपोषित हैं। इनकी शिक्षा भी पर्याप्त नहीं हो पा रही है। डॉ द्रेज ने सुझाव दिया है कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन को और अधिक पौष्टिक बनाने के लिये थाली में रोजाना एक अंडा शामिल किया जाये। अभी हफ्ते में मात्र दो दिन अंडा दिया जाता है। अर्थशात्री का मानना है कि इन दिनों स्कूलों में बच्चों  की उपस्थिति भी घटती जा रही है। मध्या