आदिवासी दिवस को संकल्प दिवस के तौर पर मनाया सेंगेल अभियान ने
रांची/जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस पूरे झारखंड में जोश खरोश के साथ मनाया गया। पटमदा और बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय में आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रखंड नेताओं/ कार्यकर्ताओं के साथ अध्यक्ष सालखन मूर्मू भी जुलूस में शामिल हुए। साथ में उनकी पत्नी सुमित्रा मुर्मू भी थीं। पटमदा में शहीद तिलका मुर्मू के मूर्ति में माला अर्पण के बाद बाजार में नारेबाजी करते हुए रैली निकाला गया।