झारखंड में स्थानीय नीति बनना ही चाहिए : सेंगेल अभियान
सेंगेल अभियान के अध्यक्ष और पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा कि झारखंड में स्थानीयता नीति बने। यह ठीक है। क्योंकि बाकी सभी राज्यों में यह लागू है। अनुच्छेद 19(3) के तहत यह संविधानसम्मत भी है। इसीलिए मान्य झारखंड हाई कोर्ट ने जब 27 नवंबर 2002 को खतियान आधारित स्थानीयता नीति को खारिज किया था तो उसने स्थानीय भाषा संस्कृति को आधार बनाकर स्थानीयता को पुन: परिभाषित करने का निर्देश भी दिया था।