एचईसी यानी हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सपनों का मंदिर। इस भीमकाय कारखाने ने अपनी स्थापना के बाद से ही भारत ही नहीं दुनिया के स्टील उत्पाद जगत में धूम मचायी थी। लेकिन तीन दशक पहले इसके दिन बिगड़ने लगे थे। एक के बाद एक कई दिग्गज प्रशासकों को इसे संभालने के लिए लाया गया। इन्हीं में से एक थे जी के पिल्लई। पूरा नाम था। गोपी कुमार पिल्लई। पिल्लई जी ने जब एचईसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक यानी सीएमडी का पद संभाला तो लोगों में जबरदस्त आशा का संचार हुआ। पिल्लई के काम काज से एचईसी के सुधार को लेकर खूब चर्चा हुई। काफी कुछ बदला भी। एचईसी परिसर के लोग और कर्मचारियों में उनके प्रति काफी प्रेम और सम्मान भी उभरा। लेकिन अब एक दुखद समाचार आया है। श्री जी के पिल्लई नहीं रहे। उनके निधन पर रांची के अखबारों में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। प्रसंगवश हम श्री पिल्लई का 14 साल पुराना एक लंबा साक्षात्कार यहां प्रस्तुत कर रहे हैं जिसे 13 जनवरी 2008 को रांची हिन्दुस्तान ने प्रकाशित किया था। इंटरव्यू लिया था पत्रकार किसलय ने।
- Log in to post comments